कुशीनगर, मार्च 30 -- कुशीनगर, हिटी। फाजिलनगर क्षेत्र के रहसू जनोबीपट्टी में पट्टे की भूमि पर कब्जा की मांग को लेकर लाभार्थियों का बेमियादी धरना 21 वें दिन भी जारी रहा। ये लोग वर्षों से कब्जा न मिलने पर भटक रहे हैं।धरना की अगुवाई कर रहे समाजवादी पार्टी जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अविनाश गोंड ने धरनास्थल पर कहा कि हमें जब तक पट्टे की जमीन पर कब्जा नहीं मिल जाता या हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं कराया जाता, तब तक हमारा धरना जारी रहेगा। तहसील प्रशासन कहता है कि जमीन पर हाईकोर्ट का स्थगन आदेश है। अगर स्थगन है तो तहसील प्रशासन बताए कि उस जमीन पर गांव कहां से बस गया तथा बाकी जमीन पर फसल क्यों लहलहा रही है। इस अवसर पर बिगू, रमेश, सुमंत, मुन्ना, संपत, रामप्रीत, घूरा, फूलेना, बंगाली, रामेश्वर, शिववचन, नेबूलाल, रामायण, लक्ष्मण, लालजी, चंद्रिका, राख...