पट्टे की जमीन से नहीं हटा दुकानों का अवैध कब्जा
बागपत, जून 25 -- नगर के नगर पालिका प्रशासन द्वारा पट्टे की अवधि समाप्त होने के बाद जमीन को कब्जा मुक्त कराने का अभियान अब पूरी तरह सुस्त पड़ता दिखाई दे रहा है। प्रशासन द्वारा तय की गई 25 जून की अंतिम समय-सीमा बीत जाने के बाद भी पट्टे की भूमि पर शेष तीन दुकानों का अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका है। जिससे नगर पालिका की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। मोहल्ला शोरगिरान स्थित नाले के पास राजकली के नाम से नगर पालिका की जमीन का पट्टा था। जिनकी समय अवधि समाप्त हो चुकी है। उस जमीन के आगे बनी 11 दुकानों के दुकानदारों द्वारा उस पर निर्माण कर दिया गया। जिसकी जानकारी मिलने पर नगर पालिका प्रशासन ने 20 जून शनिवार को बुलडोजर कार्रवाई करते हुए 6 दुकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। 22 जून सोमवार को नगर पालिका ने राजस्व निरीक्षक नेमचंद, राजेंद्र मंडोला के नेतृत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.