बलिया, मार्च 15 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के बड़ागांव में पट्टे की जमीन पर लगे पेड़-पौधे काटकर क्षतिग्रस्त करने और जेसीबी से तीन फीट गहरी खुदाई कर मिट्टी चोरी करने का मामला सामने आया है।बड़ागांव निवासी पीड़ित गुलाम वारिस ने बताया कि सम्बंधित जमीन का पट्टा उनके नाम दर्ज है। कुछ समय के लिए वे मुंबई गए थे। उसी दौरान किसी ने उनकी जमीन पर लगे चार पेड़ काट डाले। अन्य पौधों को भी क्षतिग्रस्त किया और जेसीबी से गहरी खुदाई कर मिट्टी उठा ली। पीड़ित ने एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को सूचना दी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। रविवार को पुलिस जांच के लिए आई। दोनों पक्षों को सोमवार को थाने पर बुलाया है। थाना प्रभारी कौशल कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के लिए राजस्व टीम को सौंपा गया है। उचित कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.