कुशीनगर, मार्च 10 -- बेलवा कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद।32 साल बाद भी पट्टे की जमीन पर कब्जा न मिलने पर लाभार्थियों के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। इन लोगों ने गांव के पंचायत भवन में सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अविनाश गोंड के नेतृत्व में बेमियादी धरना शुरू कर दिया।धरना का नेतृत्व कर रहे अविनाश गोंड ने कहा कि कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रहसू जनूबीपट्टी में वर्ष 1994 में यहां के 177 भूमिहीनों को कृषि योग्य भूमि पट्टा की गई थी। पट्टा देने के बाद मौके पर कब्जा भी दिलाया गया, लेकिन गांव के कुछ दबंगों ने उस जमीन पर किसी पट्टेदार को खेती नहीं करने दिया। जबरन वह पूरी जमीन अपने कब्जे में लेकर उस पर खेती कर रहे हैं, जबकि वह जमीन कुड़वा स्टेट की है, जो सीलिंग में रिजर्व हो जाने के बाद भूमिहीनों को पट्टा की गई थी।धरनास्थल पर मौ...