गंगापार, अप्रैल 19 -- थाना क्षेत्र के बसहरा उपरहार निवासिनी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुलाब कली आदिवासी ने अपनी पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। आरोप है कि मवैया पहलवान गांव के कुछ लोगों द्वारा जबरन निर्माण कर गेट लगा लिया गया। विरोध करने पर आरोपितों ने महिलाओं के साथ मिलकर गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़िता ने बताया कि शनिवार को उक्त अवैध निर्माण को लेकर तहसील प्रशासन से गुहार लगाई थी परंतु कोई भी वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर महिला को पीटा, छह पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.