पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की उठायी मांग
सोनभद्र, मई 24 -- पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की उठायी मांग पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की उठायी मांगसोनभद्र।राबर्ट्सगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत मोकरम निवासी कैलाश ने गोरखपुर जनता दर्शन में पहुंच कर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को पत्रक देकर पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाये जाने की मांग की है। उन्होंने सीएम को पत्र देकर जनपद के अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।सीएम को दिये पत्र के माध्यम से कैलाश ने अवगत कराया कि जब भी तहसील जाकर उच्चाधिकारियों से पट्टे की जमीन की नापी करा कर उस पर कब्जा दिलाये जाने की बात की जाती है तो संबंधित अधिकारी उन्हें इधर उधर की बात सुना कर वापस कर देते हैं। उन्होंने लेखपाल पर विपक्षी से पैसा लेकर नापी न किये जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.