मुजफ्फर नगर, मई 2 -- खतौली रतनपुरी थाना क्षेत्र में पट्टे की जमीन पर कब्जे से परेशान एक युवक ने तहसील अधिकारी के सामने परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी दी। पीड़ित ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर तहसील अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।गांव भूपखेड़ी निवासी तरसपाल ने अपना वीडियो वायरल किया। जिसमें बताया कि उसके पिता अशो पाल के नाम वर्षों पहले पट्टा आवंटित हुआ था, लेकिन गांव के कुछ दूसरे समाज के लोगों ने उस जमीन पर कब्जा कर मकान बना लिया। आरोप है कि पिछले तीन साल से वह तहसील के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- पुश्तैनी भूमि पर कब्जे का आरोप, सीएम से लगाई गुहार पीड़ित के अनुसार, हाल ही में जब उसने कब्जा हटाने की बात कही तो दबंगों ने उसे जान से मारने की धमकी ...