पट्टे की जमीन को लेकर हुई मारपीट, युवक घायल
जौनपुर, मई 30 -- सिंगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के महदा गांव में भू विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी अमरदेव गौतम ने दी गई तहरीर में अपने आवासीय पट्टे की जमीन के विवाद में अपने पड़ोसी के ऊपर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि आरोपी संख्या में अधिक होने के कारण हम लोगों को आए दिन इसी विवाद को लेकर प्रताड़ित करते रहते हैं। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक सैयद हुसैन मुंतजर ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है जिसके आधार पर कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.