पट्टे की जमीन के विवाद में टावर पर चढ़ी युवती, चार घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा
गंगापार, मई 11 -- पट्टे की जमीन के विवाद को लेकर मंगलवार को नवाबगंज क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। करीब चार घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और प्रशासन के समझाने पर युवती नीचे उतरी। मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के ममई सराय दादन गांव का है। गांव की वंदना सरोज का अपने परिवार के लोगों से पट्टे की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। यह भी पढ़ें- मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस व ग्रामीणों में मची खलबली मंगलवार को विवाद से आहत युवती अचानक सम्हई स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। तेज धूप और प्रचंड गर्मी के बीच युवती के टावर पर चढ़ने की खबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.