पट्टे की जमीन के फर्जीवाड़े में लेखपाल, कानूनगो को नोटिस
अलीगढ़, जून 3 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। कोल तहसील के जतनपुर चिकावटी गांव में सरकारी पट्टे की भूमि में कथित फर्जीवाड़े में ताजपुर रसूलपुर के लेखपाल प्रदीप कुमार व राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) मुन्ने खां को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दोनों अधिकारियों से राजस्व अभिलेखों में वरासत दर्ज किए जाने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जतनपुर चिकावटी निवासी हरीराज सिंह ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आइजीआरएस) पर शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था। आरोप था कि सरकारी पट्टे के रूप में आवंटित 655 वर्ग मीटर भूमि का वर्ष 2015 में बैनामा हो चुका था। इसके बावजूद हाल ही में उसी भूमि में मूल आवंटी के स्वजन के नाम विरासत दर्ज कर दी गई। जबकि भूमि को सरकारी खाते में दर्ज कराने के लिए एसडीएम न्यायालय में मुकदमा पहले से विचाराधीन है। शिकायत में आरोप लगाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.