चंदौली, मई 1 -- चकिया। विकासखंड पुरानाडीह ग्राम सभा के तलरा बस्ती के सामुदायिक भवन में गुरुवार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में नायब तहसीलदार आशुतोष राय की देखरेख खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वनवासी सामुदाय के लोगों के साथ ही अन्य जाति के लोगों लोगों को पट्टे की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव लिखा गया। पुरानाडीह ग्राम सभा के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सिंह ने शासन की मंशा के अनुरूप गांव के गरीब वनवासी समुदाय के लोगों के अलावा यादव, मल्लाह, बिंद और मुस्लिम जाति के लोगों को गुजर बसर के लिए पट्टे जमीन आवंटित करने के लिए चिन्हित किया था। नायब तहसीलदार ने बताया कि आवंटित होने वाले पट्टे की जमीन से 400 से अधिक लोगों के लाभान्वित होने की उम्मीद है। इस दौरान कानूनगो नरेंद्र सिंह, लेखपाल होरीलाल, अजय कुमार,अजय सोनकर सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद र...