प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 9 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी नगर पंचायत में नामित सभासदों को गुरुवार को पद की शपथ दिलाई गई। नामित सभासद डॉ. केएल विश्वकर्मा, रमेश चंद्र सोनी और मनोज कुमार खंडेलवाल को एसडीएम पट्टी पूर्णेन्दु मिश्रा ने पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामचरित्र वर्मा ने किया। ब्लॉक प्रमुख पट्टी राकेश प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल, ईओ रोबिन सिंह तथा जिला भाजपा उपाध्यक्ष पवन सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभासद मुन्ना जायसवाल, बीके सिंह, संतोष पुष्पाकर, प्रतिनिधि गौरव श्रीवास्तव, सजीवन सोनी, राजेश सरोज, अतुल सिंह, जुग्गी लाल जायसवाल, बुदुल सिंह, आशीष खंडेलवाल, दारा विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, संदीप बरनवाल, करुण सिंह, विजय सोनी, पाले जायसवाल आदि उ...