पट्टीदार कर रहा था बिजली चोरी, पड़ोसी पर केस दर्ज
गोरखपुर, मार्च 26 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र सरदारनगर क्षेत्र के अयोध्याचक गांव में एक अजीब मामला सामने आया है। गांव के एक उपभोक्ता ने चौरी चौर खंड के अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि बिजली चोरी उनका पट्टीदार कर रहा था मगर प्रवर्तन दल ने उन पर बिजली चोरी का केस दर्ज कर दिया है। उपभोक्ता नसीमा खानुन पत्नी मैनुद्दीन ने बताया कि उनके परिसर पर वैध कनेक्शन है और उनके द्वारा कोई बिजली चोरी नहीं की जा रही थी। आरोप है कि विद्युत प्रवर्तन दल ने चेकिंग के दौरान उनके खिलाफ एफआईआर करा दिया है, जबकि उनके पट्टीदार द्वारा कटिया डालकर विद्युत चोरी किया जा रहा था। बताया कि उन्हें मामले कि जनकारी तब हुई जब उनके नाम पर 1.64 लाख की वसूली का नोटिस मिला। वहीं विद्युत वितरण खंड चौरी चौरा के अधिशासी अभियंता ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.