कौशाम्बी, फरवरी 27 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं चार रसूलपुर निवासी शोभा देवी पत्नी हरिश्चंद्र ने शुक्रवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह परिवार के साथ बाहर कमाने के लिए गई थी। शुक्रवार को वह जब घर वापस लौटी तो घर से पांच धन्नी गायब थी और गंदगी देख गाली देने लगी , पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसके पट्टीदार गाली गलौच कर मारपीट कर धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...