पट्टीदारों पर मारपीट का आरोप, चार पर केस
गोरखपुर, जून 21 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के करतहरी गांव निवासी नरेश चंद्र ने अपने पट्टीदारों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। इस संबंध में उन्होंने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर में नरेश चंद्र ने आरोप लगाया है कि रास्ते के विवाद को लेकर उनके पट्टीदार घनश्याम, रामवृक्ष, विष्णु और टार्जन ने उन्हें घेरकर मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पीपीगंज पुलिस ने आरोपितों घनश्याम, रामवृक्ष, विष्णु और टार्जन के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। यह भी पढ़ें- रास्ते में निर्माण करने के विरोध पर पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.