पट्टीदारों पर महिला से मारपीट और अभद्रता का आरोप
कौशाम्बी, जून 27 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बड़हरी गांव की एक महिला ने अपने पट्टीदारों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी बोधा देवी उर्फ सभ्यता देवी पत्नी शिवभूषण तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 26 जून की सुबह करीब आठ बजे वह घर के अंदर काम कर रही थी। आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर उनके पट्टीदार घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घर से बाहर खींचा एवं अभद्रता की। एसपी ने थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। यह भी पढ़ें- गंदगी के विरोध पर महिला व परिजनों से मारपीट यह भी पढ़ें- सगी बहनों समेत तीन की पिटाई, छेड़खानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.