कौशाम्बी, फरवरी 26 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के शिवरे गांव की दुर्गा देवी ने बताया कि 24 फरवरी की सुबह वह मवेशियों को चारा डालने गई थी। इस दौरान भतीजे छंगू व ससुर बचनू ने हौदा तोड़ दिया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.