कौशाम्बी, दिसम्बर 22 -- मंझनपुर, संवाददाता। पइंसा थाना क्षेत्र के जवई गांव की सूरसती ने बताया कि 20 दिसंबर को नीम के पेड़ का बंटवारा करने की बात को लेकर जेठ सुखलाल गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटे इंद्रेश व अमन के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़िता के पति सुरेश को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह दंपती की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.