कौशाम्बी, जून 12 -- पिपरी थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते पट्टीदारों ने दंपती समेत चार लोगों की पिटाई की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आलमपुर निवासी राजू गुप्ता ने बताया कि 10 जून की रात भाई भुल्लू, बहनें रीतू व नेंबू घरेलू बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगीं। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उसकी पत्नी सुमन देवी, बेटे सूरज तथा बेटी खुशबू को भी पीटा। इससे सभी को चोटें आईं। सूरज का सिर फट गया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। गुरुवार सुबह पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। इंस्पेक्टर विकास सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...