मोतिहारी, मार्च 15 -- आदापुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के भेड़िहारी गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान तस्लीमा खातून (54), पति नेतुन मियां के रूप में हुई है।मृतका के पुत्र मुमताज आलम ने बताया कि जमीन को लेकर दोनों पट्टीदारों के बीच पिछले करीब चार वर्षों से विवाद चल रहा था। इसी आपसी रंजिश को लेकर शनिवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि झड़प के दौरान डंडे से सिर पर वार कर दिया गया, जिससे तस्लीमा खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है, जो कई वर्षों से चल रहा था। फ...