भदोही, मार्च 19 -- भदोही, संवाददाता। औराई तहसील पर बुधवार को आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बारीगांव की दलित महिलाओं ने एसडीएम से सरकारी जमीन का पट्टा देने की मांग की। बस्ती के लोगों ने मामले को लेकर जल्द विचार करने का आह्वान किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गांव के दलित बस्ती के लोग भूमिहीन एवं गरीब हैं। किसी तरह से मजदूरी करके परिवार को पेट पालते हैं। जमीन ना होने के कारण बस्ती के दर्जनों लोगों के पास खुद का मकान नहीं है। झोपड़ी आदि लगाकर कर रहते हैं। बरसात, ठंड एवं गर्मी में सर्वाधिक दिक्कतें होती हैं। गांव में सरकार की जमीन है। ऐसे में बस्ती के लोगों को पट्टा दे दिया जाए तो लोगों के पास खुद का आशियाना हो जाएगा। कहा कि गांव में गाटा संख्या 182 उत्तर प्रदेश सरकार के खाते में दर्ज है, जिस पर बस्ती के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.