संभल, जनवरी 17 -- ग्राम बेहटा साहू के ग्रामीणों ने एक ग्रामीण को पट्टा दिए जाने का विरोध किया है। उन्होंने तहसील में प्रदर्शन कर पटना निरस्त कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना था गांव कि तालाब की भूमि का पट्टा अवैध तरीके से और बिना किसी सार्वजनिक सूचना या नीलामी के आवंटित कर दिया गया है। पट्टा आवंटन से पूर्व कोई मुनादी अथवा सार्वजनिक घोषणा नहीं की गई थी और न ही किसी मान्यता प्राप्त समाचार पत्र में विज्ञापन दिया गया था। कुछ लोगों ने मिलीभगत से तालाब की भूमि का पट्टा प्राप्त कर लिया गया। जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है और उनमे काफी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पट्टा निरस्त कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने वालों में काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.