सहारनपुर, फरवरी 20 -- एक व्यक्ति ने हल्का लेखपाल पर कृषि भूमि पट्टा करने की एवज में एक लाख रुपये सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। गंगोह के गांव बिलासपुर निवासी भोपाल कश्यप ने बताया कि उसकी पत्नी संयोगिता बीते करीब 12 वर्ष से कैंसर से पीड़ित है और उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ से चल रहा है। बताया कि वह भूमिहीन मजदूर होने कारण आर्थिक रुप से बेहद कमजोर है और इसी कारण अपनी पत्नी का ठीक से इलाज नही करा पा रहा है। कुछ समय पूर्व शासन प्रशासन से पत्नी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता तथा परिवार का पालन-पोषण हेतु कृषि भूमि व आवासीय पट्टा आवंटित करने की मांग की थी। इसके बाद डीएम मनीष बंसल ने तहसील प्रशासन को पट्टा आवंटित करने के निर्देश दिए थे। आरोप लगाया कि वह पट्टा आवंटित करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.