कुशीनगर, जनवरी 25 -- तमकुहीराज, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील में पट्टा आवंटन के मामले में लेखपाल के विरुद्ध फर्जीवाड़े की शिकायत हुई है। एक व्यक्ति ने हल्का लेखपाल पर नियम विरुद्ध तरीके से एक ही भूमि को पहले पति बाद में उसकी पत्नी के नाम से आवासीय पट्टा जारी करने का आरोप लगाया है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गांव पखिहवा उर्फ करजहा में आवासीय पट्टा आवंटन में गंभीर अनियमितता बरतने के आरोप लग रहे हैं। गांव के राजेश मिश्र ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि हल्का लेखपाल की आख्या के आधार पर पहले पति के नाम आवासीय पट्टा स्वीकृत किया गया था। इसके कुछ वर्षों बाद नियमों को ताक पर रखकर फर्जी तरीके से उसी भूमि पर पत्नी के नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.