उरई, अप्रैल 3 -- उरई। छिरिया सलेमपुर गांव में आवासीय पट्टा आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को शिकायती पत्र देकर अपात्र व्यक्ति को पट्टा देने का आरोप लगाकर। कहना है कि जिस परिवार को पट्टा दिया गया है, उसे पहले भी कई बार लाभ मिल चुका है, जबकि गांव के कई पात्र लोग अब भी वंचित हैं। श्याम सिंह व सुरजीत सिंह ने बताया है कि भूमि संख्या 90, नवीन परती में दर्ज भूमि पर दिसंबर 2025 में बिना पात्रता जांच के रचना देवी के नाम पट्टा स्वीकृत कर दिया गया। उन्होंने लेखपाल व प्रधान पर मिलीभगत का आरोप लगाया। ग्रामीणों का दावा है कि संबंधित परिवार आर्थिक रूप से सक्षम है। विरोध करने पर विवाद की स्थिति भी बनी। शिकायतकर्ता में दम से पूरे मामले की जांच कर कर कार्रवाई की जाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...