वाराणसी, मार्च 31 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रीराम साम्राज्य पट्टाभिषेक महोत्सव के समापन पर सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मानसरोवर स्थित श्रीराम तारक आंध्र आश्रम से निकाली गई शोभायात्रा में श्रीराम दरबार को मुख्य यजमान ने अपनी गोद में उठाया। आश्रम से निकाली गई शोभायात्रा क्षेमेश्वर घाट तक गई। यहां श्रीराम दरबार को बजड़े पर प्रतिष्ठित किया गया। बजड़े पर ही पूजा-अर्चना करने के बाद प्रभु को नौका विहार कराया गया। श्रीराम नाम संकीर्तन के मध्य बजड़ा पंचगंगा घाट तक गया। परंपरा का पालन करते हुए वापसी में प्रभु का बजड़ा कुछ देर के लिए दशाश्वमेध घाट के सामने रोका गया। वहां से पुन: क्षेमेश्वर घाट लौटा। श्रीराम दरबार को पुन: आश्रम लाकर मंदिर के गर्भगृह में विराजमान कराया गया। बड़ी संख्या में श्रीरामभक्त इस शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.