झांसी, जून 11 -- झांसी। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में ने भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के समस्त पट्टाधारकों की क्लास लगाई। उन्हें नियमों की जानकारी दी। कहा कि जनपद में अब किसी भी तरह से नियम विरुद्ध खनन एवं परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीधे पट्टाधारक पर परिवाद दर्ज करते हुए कार्यवाही की जाएगी। नियमावली की जानकारी देते हुए कहा कि नियम विरुद्ध पट्टा संचालन बर्दाश्त नहीं होगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बालू मोरम भंडारण हेतु उपस्थित 19 अनुज्ञापी को नियमों का पाठ पढ़ाया। , जिसमें सीसीटीवी कैमरे, वेब कैमरे की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण की जानी है। उन्होंने भंडारण नीयमावली के उल्लंघन पर भी कार्यवाही किए जाने की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- मानसून अवधि में अवैध बालू खनन और परिवहन पर रोक, निषेधाज्ञा लागू

हिंदी...