पट्टातिरल डैम के पास पुलिया की मिट्टी धंसी, गार्डवाल क्षतिग्रस्त,
सिमडेगा, जून 17 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के पट्टातिरल डैम के समीप स्थित पुलिया के दोनों किनारों पर मिट्टी धंस जाने तथा गार्डवाल क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में पुलिया को भी नुकसान पहुंच सकता है, जिससे आवागमन बाधित होने का खतरा उत्पन्न हो सकता है。
पुलिया की स्थिति ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया के किनारे सुरक्षा के लिए गार्डवाल का निर्माण एवं मिट्टी भराई का कार्य लगभग एक वर्ष पूर्व ही कराया गया था। लेकिन निर्माण के मात्र छह माह के भीतर ही मिट्टी धंसने लगी और गार्डवाल भी क्षतिग्रस्त हो गया। वर्तमान स्थिति में पुलिया के किनारों पर कटाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों की चिंताएं स्थानीय ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.