पटौदी रोड पर निर्माणाधीन बरसाती नाला जानलेवा बना
गुड़गांव, जून 23 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मानसून सिर पर है और गुरुग्राम नगर निगम की तैयारियां अब तक पूरी नहीं हुई है। कई जगहों पर तो अभी भी बरसाती नालों का निर्माण चल रहा है, जो बारिश के मौसम में सुरक्षा उपायों की कमी से जानलेवा साबित हो सकते हैं। गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से गुरुग्राम-पटौदी रोड पर गांव कादीपुर स्थित डीएचबीवीएन कार्यालय के सामने बरसाती नाले का निर्माण किया जा रहा है। बरसाती नाले का काफी हिस्सा अभी कच्चा छोड़ा हुआ है तो कुछ नाले में सरिये बाहर निकले हुए हैं। इस बरसाती नाले पर बेरीकेडिंग नहीं होने की वजह से रात के समय कभी भी इसकी वजह से बड़ा हादसा घटित हो सकता है। गुरुग्राम-पटौदी रोड पर द्वारका एक्सप्रेसवे से लेकर सेक्टर-95 स्थित सिग्नेचर रोजेलिया सोसाइटी तक बरसाती नाले के निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। जगह-जगह मेनहो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.