सहरसा, जून 2 -- सत्तर कटैया। बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटोरी में छापेमारी कर देसी शराब सहित दो तस्कर को गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक बाइक से देसी शराब लेकर दो तस्कर जा रहा है। सूचना पर संध्या गश्ती टीम ने पटोरी निवासी मो. ईरशाद एवं विवेक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर कारोबारी द्वारा देसी शराब की बोरी फेंकने पर 42 लीटर देसी शराब जहां विनष्ट हो गया वहीं दो लीटर जब्त की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में पुछताछ कर दोनों को न्यायालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...