समस्तीपुर, अप्रैल 14 -- मोहनपुर। प्रखंड के जलालपुर गांव में इ. सुनील कुमार राय के आवासीय परिसर में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए नंदकिशोर राय ने बताया कि पटोरी स्थित आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय के परिसर में आम महोत्सव का आयोजन आगामी जून महीने की जायेगी। जिसमें लगभग देश के सात राज्यों के किसान शामिल होंगे। वे अपने-अपने राज्यों से लाये हुए आमों का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन पटोरी फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित की जायेगी। इस मौके पर आदित्य कमल, राज कमल, कमलेश राय, अमरजीत राय, आशीष कुमार राय , श्वेत कमल यादव, भोला यादव, रौशन कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.