पटोरी में बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
समस्तीपुर, जून 19 -- शाहपुर। पटोरी पुलिस ने मद्य निषेध विभाग पटना से प्राप्त सूचना के आधार पर पटोरी थाना क्षेत्र के चकसाहो गांव से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि चकसाहो निवासी नागेंद्र चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी एवं संतोष चौधरी के पुत्र रोहित चौधरी ने अवैध तरीके से शराब का भंडारण कर रखा है। सूचना मिलने के बाद पटोरी थाना के दारोगा अफरोज अहमद ने अन्य पुलिस बल के साथ छापेमारी की। पुलिस को देखते ही रंजीत चौधरी तथा संतोष चौधरी फरार हो गया। बाद में रंजीत के घर के पीछे चाहरदीवारी के भीतर जमीन खोदकर प्लास्टिक के बोरे में बंद अवैध शराब बरामद की गई। जिनमें प्रीमियम ब्लैक सुपीरियर व्हिस्की 180 एमएल की कुल 110 बोतलें शराब बरामद हुई।जो कुल 19.8 लीटर होता है। बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.