समस्तीपुर, अप्रैल 14 -- शाहपुर पटोरी। फायर ब्रिगेड स्टेशन शाहपुर पटोरी द्वारा मंगलवार से अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गई। एसडीओ विकास कुमार पांडेय ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में इसका उद्घाटन किया। उन्होंने अनुमंडल फायर ब्रिगेड के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को पीन फ्लैग लगाकर इसकी शुरुआत की। एसडीओ ने कहा कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह में एक युद्ध पोत में लगी आग को बुझाने के दौरान हुई दुर्घटना में 66 अग्निक शहीद हो गए थे। उनकी स्मृति में पूरे देश में 14 अप्रैल से अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। शहादत देने वाले सभी अग्निकों को एसडीओ व फायर ब्रिगेड के अधिकारी एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- पटोरी में फायर ब्रिगेड ने 66 अग्निवीरों की शहादत पर दी श्रद्धांजलि एसडीओ ने फायर ब्रिगेड के कर्तव्य...