पटोरी में पिकअप पर लदे 631 लीटर शराब बरामद
समस्तीपुर, जून 11 -- शाहपुर पटोरी। मध निषेध विभाग के उत्पाद थाना, पटोरी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन मार्ग पर चकरमन गांव के समीप एक पिकअप वैन समेत 631 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब से भरे दर्जनों कार्टून बरामद कर लिए । पुलिस ने वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद थाना, पटोरी की टीम ने गुरुवार की सुबह ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर चकरमन गांव के समीप शक के आधार पर एक पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली।
तलाशी का विवरण तलाशी के दौरान पाया गया कि पिकअप वैन पर आलू की 35 बोरिया लदी हुई थी और उसके नीचे दर्जनों कार्टून में अंग्रेजी शराब भरे हुए थे। पुलिस ने वाहन चालक राजस्थान के जयपुर जिले के मुल्लीपुरा निवासी राजू सिंह के पुत्र राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब में इंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.