समस्तीपुर, मार्च 18 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी के लाल अजय कुमार नंद को भारत निर्वाचन आयोग ने कोलकाता (पश्चिम बंगाल) का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। उनके इस पद पर नियुक्त किए जाने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। अजय कुमार नंद, पटोरी प्रखंड के हेतनपुर धमौन निवासी सेवानिवृत्त एचएम राम रतन राय के पुत्र हैं। वे 1996 बैच के आईपीएस हैं। 16 मार्च 2026 को भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पूर्व एक बड़ा प्रशासनिक फेर-बदल करते हुए अजय कुमार नंद को यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें सुप्रतिम सरकार की जगह कोलकाता का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अजय कुमार नंद को पश्चिम बंगाल का एक तेज - तर्रार पुलिस अधिकारी माना जाता है। अजय कुमार नंद के छोटे भाई विजय कुमार नंद भी महाराष्ट्र कैडर में आईपीएस अधिकारी हैं। अजय कुमार नंद के कोलकाता पुलिस...