समस्तीपुर, अप्रैल 2 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी प्रखंड के जोरपुरा गांव के वार्ड संख्या - 07 निवासी वसंत पटेल के टेंट-समियाना गोदाम में गुरुवार की दोपहर में भीषण अगलगी की घटना हुई। इस घटना में लाखों रुपए मूल्य के सामान जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से लंबे प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। इस संबंध में बसंत पटेल ने अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी को क्षति हुई सामानों की सूची उपलब्ध कराई है। उन्होंने लिखा है कि अगलगी की इस घटना में 05 जोड़ा साउंड बॉक्स, 08 गेट बोर्ड, 10 स्टैंड फैन, 15 टेबल, 50 कुर्सी, बड़ी संख्या में समियाना, कारपेट, कंबल, गद्दा, स्टील कुर्सी, एमप्लीफायर मशीन आदि जलकर राख हो गए । दिन होने के कारण आसपास के लोगों की सहायता से काफी सामानों को सुरक्षित बचा लिया गया। दिए गए आवे...