समस्तीपुर, अप्रैल 3 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी प्रखंड के रुपौली निवासी संजीव कुमार राय के पुत्र अग्निक सोनू कुमार (25) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सोनू फायर ब्रिगेड खगड़िया में कार्यरत था और इन दिनों गेहूं की कटाई कराने अपने घर आया हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू गुरुवार की शाम पटोरी थाना क्षेत्र के सिंघिया चौर में गेहूं कटाई के बाद अपनी बाइक से रुपौली स्थित घर लौट रहा था। उस बाइक पर उसका ममेरा भाई प्यारेपुर निवासी कमलेश राय का पुत्र मनीष भी सवार था। बताया जाता है कि किसी अज्ञात बोलेरो ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी, जिससे सोनू तथा मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। अनुमंडलीय अस्पताल, पटोरी में इलाज के बाद दोनों को पीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई। गंभीर अवस्था में मनीष की चिकित्सा पीएमसीएच में जारी है। सोनू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.