पटोरी: दो शिविरों में प्राप्त 304 आवेदनों में 268 का निष्पादन
समस्तीपुर, जून 17 -- शाहपुर पटोरी,। पटोरी प्रखंड में मंगलवार को बहादुरपुर पटोरी एवं इमनसराय पंचायत में सहयोग शिविरों का आयोजन हुआ। एसडीओ विकास कुमार पांडेय व अनुमंडल निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने शिविरों का उद्घाटन किया। शिविर में बीडीओ कुमुद रंजन, सीओ अभिषेक कुमार, बीईओ सह एलईओ मनीष कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ऋषभ सिंह , थानाध्यक्ष अनिल कुमार, मुखिया कमरुज्जमा अंसारी, जिला केसरी विशेश्वर ठाकुर, विद्युत जेई संतोष कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा प्रतिनिधि मौजूद थे। बीडीओ ने बताया कि सहयोग शिविर में मंगलवार को कुल 304 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 268 मामलों का निष्पादन किया गया। इनमें सर्वाधिक मामले पीएचईडी एवं कल्याण विभाग से जुड़े थे। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में बाजितपुर में 23 और सहदेई में 5 मामलों का मौके पर हुआ निष्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.