पटेढ़ी बेलसर में डिग्री कॉलेज बनने की आस जगी, डीईओ ने मांगी रिपोर्ट
हाजीपुर, मई 29 -- पटेढ़ी बेलसर। संवाद सूत्र प्रखंड में सरकारी डिग्री कॉलेज की मांग बहुत वर्षों से होते आ रही है। लेकिन सरकार की नई पहल से अब इस प्रखंड में भी एक सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना की आस जगी है। यहां के इंटर पास छात्र-छात्राएं डिग्री की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में जाने को विवश है। प्रखंड में हर वर्ष हजारों छात्र-छात्राएं इंटर की परीक्षा पास करते है। यहां एक दर्जन के आसपास सरकारी एवं गैर सरकारी माध्यमिक व उच्य माध्यमिक विद्यालयों में इंटर तक की पढ़ाई की सुविधा तो हैं लेकिन स्नातक डिग्री की पढ़ाई के लिए कोई सरकारी कॉलेज नहीं है। क्षेत्र के जागरूक अभिवावकों व शिक्षाविदों ने काफी समय से पटेढ़ी बेलसर प्रखंड में एक सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना करने की मांग सरकार से करते आ रहे है। यह भी पढ़ें- पटेढ़ी बेलसर में डिग्री कॉलेज बनने की आस जगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.