मिर्जापुर, मई 6 -- पटेहरा। दीपनगर विद्युत उपकेंद्र के रामचंद्रपुर फीडर के तार पर सोमवार की शाम पेड़ की डाली टूट कर गिर जाने से तार टूट गया। इससे विद्युत आपूर्ति बांधित हो गई। बिजली कर्मियों ने मंगलवार की शाम लगभग 24 घंटे बाद टूटे तार और पोल को दुरुस्त किए। तब जा कर विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई। वहीं मंगलवार की सुबह बिजली आपूर्ति बांधित होने से दर्जन भर गांवों के लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार की शाम छह बजे अचानक तेज आंधी और पानी से रामचंद्रपुर फीडर के नेवढ़िया गांव के पास बिजली के तार पर यूकेलिप्टस के पेड़ की डाली टूट कर गिर गयी। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान से बिजली विभाग के लाखों की हुई क्षति इससे तार और पोल टूट कर जमीन पर गिर गया। सोमवार को रात हो जाने के कारण टूटे तार और पोल को दुरुस्त नहीं किया ज...