पटेहरा में बीते छह दिनों से गुल है बिजली
मिर्जापुर, जून 4 -- पटेहरा। दीपनगर विद्युत पावर हाउस से पटेहरा में विद्युत आपूर्ति की जाती है। बीते शुक्रवार की भोर में आई आंधी से गिरे बिजली के पोल को दोबारा न गाड़े जाने से बीते छह दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों को अंधेरें में रात काटनी पड़ रही है। गर्मी के कारण लोगों को रात में छत पर सोना पड़ रहा है। वहीं बिजली आपूर्ति न किए जाने से सुबह पीने के पानी के लिए भी ग्रामीणों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। बिजली के अभाव में समरसेबल नहीं चल पा रहा है। ग्रामीणों को पीने के पानी का जुगाड़ करने के लिए हैण्डपम्पों पर लाइन लगानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- बिजली संकट : छह दिन से प्रभावित डेढ़ लाख की आबादी ग्रामीणों ने टूटे पोल के स्थान पर नया पोल गड़वा कर तत्काल बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.