लखीमपुरखीरी, अप्रैल 5 -- कुर्मी क्षत्रिय समाज कल्याण समिति की एक बैठक रविवार को आयोजित की जाएगी। यह बैठक गोला के मिल बाईपास रोड स्थित पटेल संस्थान में शाम 4: बजे से शुरू होगी। बैठक में समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। समिति की ओर से कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाज के सम्मानित जनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की गई है। उक्त जानकारी संस्थान के मीडिया प्रभारी संजय वर्मा द्वारा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...