लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- कूर्मि क्षत्रिय समाज कल्याण समिति की आवश्यक बैठक मिलवाई पास रोड स्थित पटेल संस्थान में संस्थान के अध्यक्ष पटेल राजीव वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में आगामी होली मिलन समारोह को सफल बनाने की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि संस्थान में प्रत्येक माह के पहले रविवार को नियमित मासिक बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि सामाजिक गतिविधियों को निरंतर गति मिल सके। इस दौरान समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई और संगठन के विस्तार को लेकर रणनीति तैयार की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने एकजुट होकर समाज के विकास और जागरूकता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।बैठक में पटेल अशोक कनौजिया, अजय ...