समस्तीपुर, जनवरी 11 -- समस्तीपुर। नगर निगम ने शहर में पटेल मैदान के पीछे सड़क से उत्तर साइड से सरकारी जमीन को फुटकर व्यवसायियों के लिए रिजर्व करते हुए पहला वेंडिंग जोन बनाया है। इस स्थल पर कुल 49 दुकानें बनाई गई हैं। हर दुकान का नंबरिंग करते हुए पटेल मैदान के मोड़ से हनुमान मंदिर तक जगह को फेबर ब्लॉक किया गया है। काम पूरा होने के बाद वैध फुटकर व्यवसायी को दुकान दी जाएगी। इस एवज में उनसे नॉमिनल शुल्क लिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम कार्यालय में आवेदन लिए जाएंगे। इस रिजर्व जगह पर कोई अन्य अनधिकृत लोग न अपना वाहन लगा सकते हैं न कोई दुकान। ऐसा करने पर उनके खिलाफ नगर निगम अतिक्रमण की कार्रवाई कर उन्हें स्थल से हटा देगा। नगर निगम के नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने बताया कि शहर में विभिन्न रूटों में अव्यवस्थित तरीके से सड़क व नाले का अतिक्रमण कर व्यवसाय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.