मेरठ, जून 6 -- मेरठ। प्रांतीयकृत नौचंदी मेला पटेल मंडप में शुक्रवार को यूनाइटेड प्रोग्रेसिव थिएटर एसोसिएशन उपटा के कलाकारों ने चर्चित हास्य नाटक 'किस्सा कुर्सी का' का मंचन किया। कलाकारों के जीवंत अभिनय, चुटीले संवादों और हास्यपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा, वहीं, प्रभावी दृश्यों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमिति अग्रवाल, डॉ. मयंक अग्रवाल, प्रो. असलम जमशेदपुरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर मंचन का शुभांरभ किया। नाटक में लोकतंत्र के आंगन में रखी सत्ता की प्रतीक कुर्सी को हासिल करने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा अपनाए जाने वाले हथकंडों और तिकड़मों को व्यंग्यात्मक और हास्य शैली में प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- नौचंदी मेला : सांस्कृतिक संध्या ने मोहा दर्शकों का मन वरिष्ठ रंगकर्मी भारत भूषण शर्मा ...