पटेल मंडप में सजी सुरों की महफिल, रूपेश मिश्रा ने बांधा समां
मेरठ, मई 19 -- नौचंदी मेला पटेल मंडप में आयोजित म्यूज़िकल नाइट में जी टीवी के प्रसिद्ध सिंगिंग शो सा रे गा मा पा फेम गायक रूपेश मिश्रा ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। गणेश वंदना देवों के राजा आजा की प्रस्तुति से हुई। गायक रूपेश मिश्रा ने एक से बढ़कर एक बॉलीवुड गीतों पर प्रस्तुति दी। तुमसे बढ़कर दुनिया में, नैन लड़ जईयें, छाप तिलक सब छीनी रे और "एक हसीना थी, एक दीवाना था गीतों की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। गायिका प्रियांजली गुप्ता ने कजरा मोहब्बत वाला, अजी रूठकर अब कहां जाइयेगा और आओ हुजूर तुमको" जैसे गाने सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रूपेश मिश्रा वर्ष 2024 में जी टीवी के सा रे गा मा पा का हिस्सा रह चुके हैं। कार्यक्रम में विध्यांचल सिंह कुशवाहा, एकता पंडित, नरेन्द्र रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.