पटेल मंडप में गूंजे शास्त्रीय संगीत और भक्ति के सुर
मेरठ, जून 8 -- नौचंदी मेला के पटेल मंडप में सोमवार को आयोजित शास्त्रीय संगीत और भजन संध्या में संगीत प्रेमियों ने सुर, ताल और भक्ति रस का अद्भुत संगम देखा। कार्यक्रम में शास्त्रीय, उपशास्त्रीय और भजन गायक डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में डॉ. मिश्र ने भक्ति संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उनके द्वारा प्रस्तुत भजनों में राम रमैया गाये जा, राम से लगन लगाये जा, मन लागो मेरो यार फकीरी में, या विधि मन को लगावे, मन को लगावे प्रभु पाए, रे मन राम सो कर प्रीत, राधा बिना कैसे श्याम जियेंगे, मेरे बांके बिहारी जी, मेरे श्याम गिरधारी जी, नजरिया लग जाएगी मेरे कान्हा को, कोई मत देखो और तेरा डम डम डमरू बाजे भोलेनाथ जी भजनों का गुणगान कर दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया।संगत कलाकारों ने भी अपनी कला से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.