पटेल मंडप में गूंजी शहनाई, सुरों ने बांधा समां
मेरठ, मई 21 -- प्रांतीयकृत नौचंदी मेला पटेल मंडप में गुरुवार को शहनाई वादन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शास्त्रीय संगीत संध्या में शहनाई से बजे सुरों को सुनकर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। शहनाई वादन से पहले स्थानीय गायक मौहम्मद शान ने गीत दिल का आलम मैं क्या बताऊ तुझे.. ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे और तू मेरी जिंदगी है गीत सुनाकर समां बाधा। शहनाई वादन कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अधिकारी विद्याचल कुश्वाहा और मेला समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शहनाई वादन पवन धानक ग्रुप द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति राग जोग से शुरू हुई। आकाशवाणी और दूरदर्शन के ए ग्रेड कलाकार पवन धानक और गतिक ने क्लारनेट आधुनिक शहनाई वादन से वातावरण को सुरमय बना दिया। दिल्ली से आए सितार वादक राशिद खान ने अपनी मधुर धुनों से सभी का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.