मेरठ, मई 25 -- नौचंदी महिला पटेल मंडप में रविवार को संस्कृति विभाग के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम और अवधी गीतों का आयोजन किया गया। लोक गायन कार्यक्रम में गोंडा से आए लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। लोक गायक शिवपूजन शुक्ला और उनके साथियों ने अवधी भजनों और लोक गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिवपूजन शुक्ला ने पारंपरिक अवधी लोकगीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। कलाकारों ने लोकगीत दशरथ की अंग नइया, बधइया भल बाजे हो प्रस्तुत किया। राम वनवास प्रसंग पर आधारित छोड़ चले राम अवधी राजधानी की प्रस्तुति ने लोगों को भावविभोर कर दिया। यह भी पढ़ें- पुणे के निनाद का प्रभाती में भावपूर्ण गायन मेला समिति के सदस्य नरेन्द्र राष्ट्रवादी, अंकुर गोयल, राकेश गौड़ और नासिर सैफी मौजूद रह...