पटेल भवन छात्रावास में छात्रों के बीमार पड़ने के मामले में मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, जून 13 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पटेल भवन छात्रावास में बड़ी संख्या में छात्रों के बीमार पड़ने के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पंतनगर थाने में एफआईआर संख्या 111/26 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125ए के तहत दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार बुधवार रात छात्रावास में भोजन करने के बाद 100 से अधिक छात्रों की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने पर विवि चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार दिया गया। मामले की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू की गई और विवि के अपर निदेशक प्रशासन अनिल कुमार शर्मा की ओर से तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि लापरवाही अथवा उतावलेपन में ऐसा खाद्य पदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.